एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राजधानी जयपुर सहित राजस्थान के सात बडे़ शहरों में चलेंगी 500 इलेक्ट्रिक बसें

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान की राजधानी जयपुर समेत सात बड़े शहरों में इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी ताकि लोगों को प्रदूषण रहित आवागमन की सुविधा मिल सके।

देश की खबरें | राजधानी जयपुर सहित राजस्थान के सात बडे़ शहरों में चलेंगी 500 इलेक्ट्रिक बसें

जयपुर, पांच मार्च राजस्थान की राजधानी जयपुर समेत सात बड़े शहरों में इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी ताकि लोगों को प्रदूषण रहित आवागमन की सुविधा मिल सके।

एक सरकारी बयान के अनुसार उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध करवाने को मंजूरी दे दी है।

बयान के अनुसार कुमारी ने कहा कि बजट में की गई घोषणा को लागू करते हुए राज्य के जयपुर, जोधपुर, कोटा, अजमेर, बीकानेर, भरतपुर एवं उदयपुर शहरों में नगरीय बस सेवा के लिए 500 इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध करवाई जाएगी।

बयान में कहा गया है कि इससे आमजन को प्रदूषण रहित आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी, साथ ही सार्वजनिक को बढ़ावा मिलने से लोगों को त्वरित एवं बेहतर परिवहन सुविधा का लाभ मिलेगा।

कुमारी ने बताया कि इन बसों का संचालन एवं संधारण स्वायत्त शासन विभाग द्वारा कंवर्जेन्स एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड (सीईएसएल) के माध्यम से किया जाएगा। बयान के अनुसार इससे राज्य सरकार पर लगभग 105 करोड़ रूपए से ज्यादा का वित्तीय भार पड़ेगा।

बयान में कहा गया है कि बजट में की गई घोषणा को लागू करते हुए जयपुर में 300, जोधपुर में 70, कोटा में 50, उदयपुर में 35, अजमेर में 30 तथा बीकानेर एवं भरतपुर में 15 ई-बसों का संचालन किया जाएगा।

गौरतलब है कि उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी ने वर्ष 2024-25 के लेखानुदान (बजट) में इसकी घोषणा की थी।

कुंज पृथ्वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 05, 2024 09:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).