देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमण के 50 नए मामले आए, 22 मरीजों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 50 नए मामले सामने आए।इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 7,89,611 हो गई है।
भोपाल, 25 जून मध्यप्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 50 नए मामले सामने आए।इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 7,89,611 हो गई है।
राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से प्रदेश में 22 और व्यक्तियों की मौत हुई है। प्रदेश में अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 8,871 हो गयी है।यह जानकारी मध्यप्रदेश स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने दी है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के 52 जिलों में से 30 जिलों में पिछले 24 घंटों में एक भी नया कोरोना संक्रमित व्यक्ति नहीं पाया गया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में शुक्रवार को कोविड-19 के सात नए मामले इंदौर में आये, जबकि भोपाल में 11 नये मामले आये।
अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में कुल 7,89,611 संक्रमितों में से अब तक 7,79,630 मरीज स्वस्थ हो गये हैं और 1,110 मरीजों का इलाज चल रहा है।उन्होंने कहा कि शुक्रवार को कोविड-19 के 198 रोगी स्वस्थ हुए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 25, 2021 10:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

