एजेंसी न्यूज

COVID-19: दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 50 नए मामले, एक की मौत

दिल्ली में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 50 नए मामले सामने आए और एक रोगी की मौत हो ग. इस महीने में कोविड-19 की वजह से पहली मौत हुई है। संक्रमण की दर 0.07 प्रतिशत रही। स्वास्थ्य विभाग के एक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है.

COVID-19: दिल्ली में  पिछले 24 घंटे में कोरोना के 50 नए मामले, एक की मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर (File Photo)

दिल्ली (Delhi) में मंगलवार को कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के 50 नए मामले सामने आए और एक रोगी की मौत हो गई। इस महीने में कोविड-19 की वजह से पहली मौत हुई है. संक्रमण की दर 0.07 प्रतिशत रही। स्वास्थ्य विभाग के एक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है. बुलेटिन में कहा गया है कि बीते 24 घंटे में 30 लोग संक्रमण से उबरे और सोमवार को 69,932 जांच की गईं. बुलेटिन के मुताबिक नए मामले सामने आने के बाद दिल्ली में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 14,38,041 हो गई जबकि मृतकों की तादाद 25,083 तक पहुंच गई है. मृत्यु दर 1.74 प्रतिशत है। 14.12 लाख से अधिक लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं. यह भी पढ़े: COVID-19: दिल्ली में कोरोना की दूसरी लहर में अब तक सबसे कम मामले, बीते 24 घंटे में 111 नए केस

बुलेटिन के अनुसार दिल्ली में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 386 है। इनमें से 95 अपने घरों में पृथकवास में हैं. दिल्ली में सोमवार को कोविड​​-19 के कारण कोई मौत नहीं हुई, जबकि 0.06 प्रतिशत की संक्रमण दर के साथ संक्रमण के 32 नए मामले दर्ज किए गए. रविवार को, शहर में कोरोना वायरस के 30 मामले सामने आए और संक्रमण के कारण कोई मौत नहीं हुई.

शनिवार को, कोविड-19 के 55 मामले सामने आए.

मंगलवार के बुलेटिन में कहा गया है कि निरूद्ध क्षेत्रों की संख्या 133 से घटकर 104 रह गई है.

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 16 जनवरी को टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से अब तक राजधानी में 1,42,51,101 लोगों को टीके की कम से कम एक खुराक मिल चुकी है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 07, 2021 10:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).