एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मिजोरम में कोरोना वायरस संक्रमण के 50 नये मामले, संक्रमितों की संख्या 3710 हुयी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मिजोरम में मंगलवार को कोविड—19 के 50 नये मामले सामने आने के बाद प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 3,710 हो गयी । नये संक्रमितों में सीमा सुरक्षा बल के नौ जवान शामिल हैं । एक स्वास्थ्य अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

देश की खबरें | मिजोरम में कोरोना वायरस संक्रमण के 50 नये मामले, संक्रमितों की संख्या 3710 हुयी
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

आइजोल, 24 नवंबर मिजोरम में मंगलवार को कोविड—19 के 50 नये मामले सामने आने के बाद प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 3,710 हो गयी । नये संक्रमितों में सीमा सुरक्षा बल के नौ जवान शामिल हैं । एक स्वास्थ्य अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश के लांगतलाई जिले में सबसे अधिक 22 नये मामले सामने आये हैं ।

यह भी पढ़े | Pilibhit Tiger Reserve: बाघों की आबादी दोगुनी करने के लिए पीलीभीत रिजर्व को मिला ग्लोबल अवॉर्ड.

उन्होंने बताया कि आरटी—पीसीआर जांच में नौ संक्रमितों का पता चला जबकि 11 की जानकारी ट्रूनेट जांच से मिली । अधिकारी ने बताया कि एंटीजन जांच में 30 लोग संक्रमित पाये गये हैं ।

अधिकारी ने बताया कि संक्रमित होने वालों में सीमा सुरक्षा बल के नौ जवान, छह बच्चे एवं तीन बुजुर्ग शामिल हैं ।

यह भी पढ़े | अध्यादेश को लागू नहीं करने का फैसला दर्शाता है कि माकपा जन मुद्दों को लेकर उत्तरदायी है: येचुरी.

उन्होंने बताया कि नये मरीजों में से 13 का यात्रा इतिहास रहा है जबकि संपर्कों का पता लगाने के दौरान संक्रमण के 37 नये मामले सामने आये ।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में फिलहाल 502 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि 3,203 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं । अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में अब तक कुल पांच लोगों की वायरस के कारण मौत हो चुकी है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 24, 2020 11:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).