देश की खबरें | पंजाब में कोरोना वायरस से 50 लोगों की मौत, 1136 नये मामले सामने आये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण रविवार को 50 और लोगों की मौत हो गयी, जबकि 1136 नये मामले सामने आने के साथ प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 41,779 हो गयी है ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 23 अगस्त पंजाब में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण रविवार को 50 और लोगों की मौत हो गयी, जबकि 1136 नये मामले सामने आने के साथ प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 41,779 हो गयी है ।

राज्य सरकार की ओर से जारी एक मेडिकल बुलेटिन में कहा गया है कि प्रदेश में अब तक इस संक्रमण से 1,086 लोगों की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़े | सुशांत सिंह राजपूत केसः बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंची सीबीआई की टीम: 23 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बुलेटिन के अनुसार रविवार को प्रदेश के पटियाला, लुधियाना, जालंधर एवं गुरदासपुर में क्रमश: 19, नौ, सात और छह मरीजों की मौत हो गयी । बुलेटिन में कहा गया है कि इसके अलावा फिरोजपुर एवं होशियारपुर जिलों में दो—दो, फाजिल्का, कपूरथला, मुक्तसर, संगरूर एवं तरन तारन में एक एक मरीजों की मौत हुयी है।

कोरोना वायरस संक्रमण से एक दिन में मौत का यह दूसरा सर्वाधिक आंकड़ा है, इससे पहले 17 अगस्त को प्रदेश में एक दिन में सर्वाधिक 51 लोगों की मौत हुयी थी।

यह भी पढ़े | Congress President Row: सोनिया गांधी छोड़ सकती हैं अध्यक्ष पद, पार्टी नेताओं की अलग- अलग राय- कई उठा रहे राहुल गांधी के पक्ष में आवाज.

बुलेटिन के अनुसार जिन जिलों में नये मामले सामने आये हैं उनमें लुधियाना (242), पटियाला (188), जालंधर (107), अमृतसर (68), मोगा (60), कपूरथला la (58), संगरूर (51) और होशियारपुर (51) शामिल है ।

इसमें कहा गया है कि प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 2,226 मरीज ठीक हुये हैं । बुलेटिन के अनुसार पंजाब में अब तक 26,528 मरीज ठीक हो चुके हैं ।

इसके अनुसार राज्य में 14,165 मरीजों का उपचार चल रहा है।

इसमें कहा गया है कि 46 मरीज वेंटिलेटर पर हैं जबकि 374 आक्सीजन पर हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Winner Prediction: टूर्नामेंट के 29वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Rahul Gandhi Citizenship Case: राहुल गांधी नागरिकता विवाद मामला, इलाहाबाद HC कल सुनेगा कांग्रेस नेता का पक्ष, FIR के आदेश पर फिलहाल रोक

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 156 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड