एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | पाकिस्तान में 5.9 तीव्रता का भूकंप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. राजधानी इस्लामाबाद सहित कई शहरों में शनिवार को 5.9 तीव्रता का भूकंप आया।

विदेश की खबरें | पाकिस्तान में 5.9 तीव्रता का भूकंप

इस्लामाबाद, पांच फरवरी राजधानी इस्लामाबाद सहित कई शहरों में शनिवार को 5.9 तीव्रता का भूकंप आया।

राष्ट्रीय भूकंप निगरानी केंद्र के अनुसार भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में हिंदूकुश क्षेत्र में 210 किलोमीटर की गहराई में था।

इस्लामाबाद, रावलपिंडी, पेशावर नौशेरा, गिलगित, खैबर, दीर, एबटाबाद, मिंगोरा, कोहाट सहित देश के कई अन्य हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

देश के किसी हिस्से से जान-माल के नुकसान की खबर नहीं मिली है।

भूकंप के झटके जम्मू-कश्मीर और उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में भी महसूस किये गए।

इससे पहले 14 जनवरी को इस्लामाबाद और देश के उत्तरी हिस्सों में भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता 5.6 मापी गई थी।

इस महीने की शुरुआत में पाकिसतान के उत्तरी क्षेत्रों में 5.3 तीव्रता का भूकंप आया था

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 05, 2022 12:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).