एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मेघालय में 5.2 तीव्रता का भूकंप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मेघालय और आस-पास के राज्यों में सोमवार को 5.2 तीव्रता का भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | मेघालय में 5.2 तीव्रता का भूकंप

शिलांग, दो अक्टूबर मेघालय और आस-पास के राज्यों में सोमवार को 5.2 तीव्रता का भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी।

भूकंप के कारण किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

भूकंप का झटका शाम छह बजकर 15 मिनट पर राज्य के नॉर्थ गारो हिल्स जिले में महसूस किया गया। भूकंप का केंद्र जिला मुख्यालय रेसुबेलपारा से लगभग तीन किमी दूर जमीन की सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।

भूकंप का झटका आस-पास के राज्यों जैसे असम और पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्से और सिक्किम में भी महसूस किया गया।

आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘भूकंप के कारण हमें जानमाल के नुकसान या संपत्ति के नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है।’’

पूर्वोत्तर राज्य उच्च भूकंपीय क्षेत्र में आते हैं और इस क्षेत्र में अक्सर भूकंप आते रहते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 02, 2023 07:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).