एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ठाणे में कोविड-19 के 4,931 नए मामले, 19 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 4,931 नए मामले सामने आने के साथ ही महामारी के कुल मामले बढ़कर 3,32,666 हो गए हैं।

देश की खबरें | ठाणे में कोविड-19 के 4,931 नए मामले, 19 लोगों की मौत

ठाणे, चार अप्रैल महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 4,931 नए मामले सामने आने के साथ ही महामारी के कुल मामले बढ़कर 3,32,666 हो गए हैं।

इस संबंध में एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि शनिवार को इन नए मामलों के सामने आने के साथ ही 19 और लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 6,544 हो गई है।

उन्होंने बताया कि जिले में कोविड-19 संबंधी मृत्यु दर 1.97 प्रतिशत है।

अधिकारी ने कहा कि अब तक जिले में 2,89,324 मरीज इस बीमारी से स्वस्थ उबर चुके हैं जिससे स्वस्थ होने वाले लोगों की दर 86.97 प्रतिशत हो गई है।

उन्होंने बताया कि ठाणे में वर्तमान में 36,798 मरीज कोविड-19 का इलाज करा रहे हैं।

वहीं, एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में कोविड-19 के 51,628 मामले आ चुके हैं और 1,235 लोग जान गंवा चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 04, 2021 10:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).