देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 49 नए मामले, 12 लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 49 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 7,89,936 पहुंच गयी है।
भोपाल, तीन जुलाई मध्यप्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 49 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 7,89,936 पहुंच गयी है।
राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से और 12 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 9,001 हो गयी है।
मध्यप्रदेश स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि प्रदेश के 52 जिलों में से 35 जिलों में पिछले 24 घंटों में एक भी नया कोरोना संक्रमित व्यक्ति नहीं पाया गया। प्रदेश के 12 जिलों में वर्तमान में कोविड का एक भी मरीज नहीं है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में शनिवार को कोविड-19 के नौ नए मामले इंदौर में आये, जबकि भोपाल में 12 नये मामले आये।
अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में कुल 7,89,936 संक्रमितों में से अब तक 7,80,445 मरीज स्वस्थ हो गये हैं और 490 मरीजों का इलाज चल रहा है।
उन्होंने कहा कि शनिवार को कोविड-19 के 61 रोगी स्वस्थ हुए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2021 10:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

