विदेश की खबरें | 49 भारतीय कामगारों को यूएई से वापस भारत भेजा गया: खबर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नियोक्ताओं द्वारा छोड़े जाने के बाद कई महीनों से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में फंसे कुल 49 भारतीय नागरिकों को वापस स्वदेश भेजा गया जब यहां स्थित भारतीय मिशन ने उन्हें उनके पासपोर्ट और सुरक्षा निधि वापस दिलाने में मदद की। यह जानकारी मंगलवार को मीडिया की एक खबर से मिली।

दुबई, 13 अक्टूबर नियोक्ताओं द्वारा छोड़े जाने के बाद कई महीनों से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में फंसे कुल 49 भारतीय नागरिकों को वापस स्वदेश भेजा गया जब यहां स्थित भारतीय मिशन ने उन्हें उनके पासपोर्ट और सुरक्षा निधि वापस दिलाने में मदद की। यह जानकारी मंगलवार को मीडिया की एक खबर से मिली।

‘गल्फ न्यूज’ की खबर के अनुसार दुबई में भारतीयों के स्वामित्व वाली लकड़ी के काम से संबंधित दो कंपनियों के कोरोना वायरस महामारी के दौरान बंद होने के बाद इन भारतीयों को उनकी कंपनियों ने छोड़ दिया था और उन्हें पिछले छह महीने से भुगतान नहीं किया गया था।

यह भी पढ़े | India-China Standoff: भारत से जारी गतिरोध के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- अवैध रूप से स्थापित किए गए लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश को वह नहीं देता है मान्यता.

इन भारतीयों को जब दिक्कत हुई तो उन्होंने दुबई स्थित भारतीय वाणिज्यि दूतावास से सम्पर्क किया और वापस स्वदेश लौटने में मदद मांगी।

कान्सुल फॉर प्रेस, इन्फॉर्मेशन एंड कल्चर, नीरज अग्रवाल के हवाले से खबर में कहा गया, ‘‘कंपनियों के बंद होने के बाद ये कामगार मुश्किल में थे और वे भारतीय नियोक्ताओं से सम्पर्क नहीं कर पा रहे थे। उन्हें छह महीने का भुगतान नहीं मिला था और उन्होंने वापस घर लौटने के लिए मदद मांगी थी।’’

यह भी पढ़े | Coronavirus Vaccine Update: जॉनसन एंड जॉनसन ने बंद किया COVID19 वैक्सीन का ट्रायल.

उन्होंने कहा कि भारतीय मिशन गत जुलाई से कामगारों को खाद्य सामग्री की आपूर्ति कर रहा था।

अग्रवाल ने कहा कि कामगार समूहों में भारत लौटे और अंतिम समूह 10 अक्टूबर को लखनऊ के लिए रवाना हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Ishan Kishan New Record: मौजूदा टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ ईशान किशन के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, अपने नाम कर सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड्स

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट