देश की खबरें | देश में 2021 में 49 हाथी शिकारियों के हाथों मारे गये : आरटीआई जवाब

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में 2021 में शिकारियों के हाथों 49 हाथी मारे गये । एक आरटीआई आवेदन पर केंद्र सरकार की एक एजेंसी यह जानकारी दी है।

नोएडा, 21 जनवरी देश में 2021 में शिकारियों के हाथों 49 हाथी मारे गये । एक आरटीआई आवेदन पर केंद्र सरकार की एक एजेंसी यह जानकारी दी है।

वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (डब्ल्यूसीसीबी) ने बताया कि सबसे अधिक नौ हाथी असम में मारे गये। पश्चिम बंगाल , ओडिशा और तमिलनाडु में आठ -आठ, कर्नाटक एवं उत्तराखंड में तीन-तीन हाथियों को मारा गया।

उसने बताया कि केरल और अरूणाचल प्रदेश में दो-दो, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, बिहार, मेघालय, छत्तीसगढ़ एवं महाराष्ट्र में एक-एक हाथी को मारा गया।

नोएडा के सामाजिक एवं पशु अधिकार कार्यकर्ता रंजन तोमर ने सूचना के अधिकार के तहत ब्यूरो से यह जानकारी मांगी थी। डब्ल्यूसीसीबी पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अंतर्गत आता है।

ब्यूरो के जवाब के अनुसार, हाथियों को मार डालने के संबंध में सबसे अधिक 17 लोग तमिलनाडु में गिरफ्तार किये गये। असम में 15, ओडिशा में 13, पश्चिम बंगाल में 11, केरल में पांच, उत्तराखंड एवं बिहार में चार -चार , महाराष्ट्र में तीन, मेघालय एवं राजस्थान में दो-दो तथा कर्नाटक में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

शिकार की स्थिति पर रंजन ने चिंता प्रकट की और कहा कि हाथियों की उनके प्राकृतिक आवास में सुरक्षा सुनिश्चित करने की जरूरत है।

प्रोजेक्ट एलीफैंट की 2017 की गणना के अनुसार भारत में सबसे अधिक एशियाई हाथी यानी करीब 30000 हाथी हैं, जो दुनिया के कुल हाथी का 60 फीसद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\