विदेश की खबरें | पाकिस्तान में कोरोना वायरस के 4896 मामले सामने आये, मरने वालों की संख्या 1838 हुयी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान में कोरोना वायरस के चार हजार 896 नये मामले सामने आने के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ कर 89 हजार 249 हो गयी है। देश में कोविड—19 से मरने वालों की संख्या बढ कर 1838 हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी।
इस्लामाबाद, पांच जून पाकिस्तान में कोरोना वायरस के चार हजार 896 नये मामले सामने आने के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ कर 89 हजार 249 हो गयी है। देश में कोविड—19 से मरने वालों की संख्या बढ कर 1838 हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी।
पाकिस्तान के राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवाओं के मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण 68 लोगों की मौत हो चुकी है जिससे मरने वालों की संख्या बढ कर एक हजार 838 हो गयी है ।
यह भी पढ़े | पाकिस्तान में बम विस्फोट में प्राइवेट स्कूल के 2 टीचर की मौत, मामले में जांच शुरू.
मंत्रालय ने यह भी बताया कि देश में वायरस की चपेट में आये 31 हजार 198 लोगों का सफल इलाज हो चुका है ।
पाकिस्तान में मई के आखिर में ईद के अवकाश के बाद यह लगातार यह तीसरा दिन है जब रिकार्ड संख्या में कोरोना वायरस के संक्रमित मामले सामने आये हैं । ईद के मौके पर लॉकडाउन में छूट दी गयी थी ।
यह भी पढ़े | पाकिस्तान के सरकारी कर्मचारियों के बुरे दिन, आईएमएफ ने का वेतन फ्रीज करने को कहा.
सबसे अधिक संक्रमित सिंध प्रांत में है जहां 33, 536 लोग संक्रमित हैं । इसके बाद पंजाब, खैबर पख्तुनख्वा, बलूचिस्तान, इस्लामाबाद, गिलगित बाल्तिस्तान एवं पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर का नंबर आता है जहां कोरोना वायरस संक्रमण के क्रमश: 33144, 11890, 5582, 3946, 852 तथा 299 मामले हैं ।
मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटे में 22812 लोगों की जांच की गयी है जो एक रिकार्ड है । देश में अब तक 60,38,323 लोगों के नमूनों की जांच की जा चुकी है।
इस बीच अमेरिकी दूतावास के वरिष्ठ अधिकारी में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुयी है।
द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबरों में शुक्रवार को कहा गया है कि मंगलवार को यह मामला सामने आया था और अमेरिका के उप राजदूत ने ईमेल से कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी ।
इस बीच दूतावास के प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा कि संक्रमित राजनयिक के नाम का खुलासा नहीं किया जायेगा ।
प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका का विदेश विभाग अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिये जिम्मेदार है, चाहे वह जहां कहीं भी हों ।
जॉन हॉपकिंस विश्वविद्यालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले साल दिसंबर में चीन के वुहान में पहली बार सामने आये वायरस के संक्रमण के कारण पूरे विश्व में तीन लाख 91 हजार 249 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि साठ लाख से अधिक लोग संक्रमित हुये हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 05, 2020 03:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

