एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 4,882 नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक 4,882 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 3,27,220 तक पहुंच गयी।

देश की खबरें | मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 4,882 नए मामले

भोपाल, नौ अप्रैल मध्य प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक 4,882 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 3,27,220 तक पहुंच गयी।

राज्य में पिछले 24 घंटे में इस बीमारी से प्रदेश में 23 और व्यक्तियों की मौत हुई है। प्रदेश में अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 4,136 हो गयी है।

यह जानकारी मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने दी है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में शुक्रवार को कोविड-19 के 887 नये मामले इंदौर में आये, जबकि भोपाल में 686 नये मामले आये।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में कुल 3,27,220 संक्रमितों में से अब तक 2,92,598 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 30,486 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

उन्होंने कहा कि शुक्रवार को 2,433 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 09, 2021 09:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).