खेल की खबरें | सीपीएल में खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बनेंगे 48 साल के ताम्बे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मुंबई के पूर्व स्पिनर प्रवीण ताम्बे कैरेबियाई प्रीमियम लीग में खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गये है जिन्हें लीग की नीलामी में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स ने अपनी टीम से जोड़ा।

मुंबई, छह जुलाई मुंबई के पूर्व स्पिनर प्रवीण ताम्बे कैरेबियाई प्रीमियम लीग में खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गये है जिन्हें लीग की नीलामी में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स ने अपनी टीम से जोड़ा।

प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास ले चुके 48 साल के ताम्बे को सीपीएल में खेलने के लिए बीसीसीआई से अनापत्ति प्रमाण पत्र की आवश्यकता होगी।

यह भी पढ़े | विनोद राय ने किया खुलासा, कहा- टीम इंडिया के कोच पद के लिए राहुल द्रविड़ से हुई थी बात, लेकिन उन्होंने ठुकरा दिया.

सीपीएल की छह फ्रेंचाइजियों ने 18 अगस्त से 10 सितंबर तक होने वाली लीग के लिए टीमों का चयन किया है । कोविड-19 महामारी के कारण टूर्नामेंट को दर्शकों के बिना खेला जाएगा।

सीपीएल से जारी बयान में कहा गया, ‘‘नीलामी का ऑनलाइन आयोजन किया गया जिसमें छह टीमों ने कैरिबियन और विदेशी खिलाड़ियों को टीम में जोड़ा । इसमें राशिद खान, मार्कस स्टोइनिस, रॉस टेलर, ताम्बे और कार्लोस ब्रैथवेट जैसे खिलाड़ी शामिल है।

यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: BCCI आईपीएल 13 की तैयारी करेगी शुरू, ICC द्वारा T20 वर्ल्ड कप पर जल्द नहीं लिए जा रहे फैसले से बोर्ड नाखुश.

ताम्बे 41 साल की उम्र में आईपीएल में पदार्पण कर लीग में खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने थे।

उन्होंने आईपीएल के 33 मैचों में 30.5 के औसत से 28 विकेट लिये है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\