एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पंजाब में कोविड-19 के 4,798 नए मामले, हरियाणा में 128 मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 4,798 नए मामले सामने आने के साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 5,48,231 तक पहुंच गई।

देश की खबरें | पंजाब में कोविड-19 के 4,798 नए मामले, हरियाणा में 128 मरीजों की मौत
Corona

चंडीगढ़/श्रीनगर/शिमला, 25 मई पंजाब में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 4,798 नए मामले सामने आने के साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 5,48,231 तक पहुंच गई।

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में इसी अवधि में महामारी से 176 और मरीजों की मौत हो गई, जिसके साथ ही मृतक संख्या बढ़कर 13,642 तक पहुंच गई।

पंजाब में 53,127 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि अब तक 4,81,462 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

वहीं, चंडीगढ़ में मंगलवार को संक्रमण के 258 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 58,992 हो गए। वहीं, पांच मरीजों की मौत के साथ ही केंद्र शासित प्रदेश में मृतक संख्या बढ़कर 714 तक पहुंच गई।

चंडीगढ़ में मंगलवार को 618 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई जबकि 4,063 मरीज उपचाराधीन हैं।

इस बीच, हरियाणा में मंगलवार को संक्रमण के 2,817 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही राज्य में कुल मामले बढ़कर 7,44,602 हो गए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि हरियाणा में कोविड-19 से 128 और मरीजों की मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 7,735 हो गई।

उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक 7,02,779 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 34,088 मरीज उपचाराधीन हैं।

उधर, जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,964 नए मामले सामने आने के साथ ही प्रदेश में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 2,75,822 तक पहुंच गई।

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में इसी अवधि में महामारी से 53 और मरीजों की मौत हो गई, जिसके साथ ही मृतक संख्या बढ़कर 3,662 तक पहुंच गई।

केंद्र शासित प्रदेश में 44,918 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि अब तक 2,27,242 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

वहीं, हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,999 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,82,82 हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में कोविड-19 से 60 और मरीजों की मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 2,873 हो गई।

उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक 1,57,031 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 23,053 मरीज उपचाराधीन हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 25, 2021 11:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).