एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | देश में कोविड-19 के 47,092 नए मामले, 509 और लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 47,092 नए मामले आने के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,28,57,937 हो गई है। इस दौरान संक्रमण से 509 और लोगों की मौत हो गई तथा उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर अब 3,89,583 हो गई है।

देश की खबरें | देश में कोविड-19 के 47,092 नए मामले, 509 और लोगों की मौत

नयी दिल्ली, दो सितंबर देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 47,092 नए मामले आने के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,28,57,937 हो गई है। इस दौरान संक्रमण से 509 और लोगों की मौत हो गई तथा उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर अब 3,89,583 हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 509 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,39,529 हो गई। देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 3,89,583 हो गई है, जो कुल मामलों का 1.19 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मामलों में कुल 11,402 की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.48 प्रतिशत है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार साप्ताहिक संक्रमण दर 2.62 प्रतिशत है। पिछले 69 दिनों से संक्रमण दर तीन प्रतिशत से कम दर्ज की जा रही है। देश में अब तक कुल 3,20,28,825 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है।

मंत्रालय के अनुसार, बुधवार को एक दिन में कोविड-19 रोधी टीकों की 81.09 लाख खुराक दी गई। देश में अब तक टीकों की कुल 66.30 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

संक्रमण से मौत के नए मामलों में केरल में 173 लोगों की और महाराष्ट्र में 183 लोगों की मौत हो गई। कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक कुल 4,39,529 लोगों की मौत हुई है। इनमें से महाराष्ट्र में 1,37,496 लोग, कर्नाटक में 37,339 लोग, तमिलनाडु में 34,941 लोग, दिल्ली में 25,082 लोग, उत्तर प्रदेश में 22,825 लोग, केरल में 20,961 लोग और पश्चिम बंगाल में 18,459 लोगों की मौत हो गई।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 02, 2021 11:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).