देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 470 नये मामले सामने आये
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 470 नये मामले सामने आये जो पांच मार्च के बाद सर्वाधिक है । नये मामलों में से आधे से अधिक मुंबई से हैं । प्रदेश में हालांकि संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुयी है । स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी ।
मुंबई, 25 मई महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 470 नये मामले सामने आये जो पांच मार्च के बाद सर्वाधिक है । नये मामलों में से आधे से अधिक मुंबई से हैं । प्रदेश में हालांकि संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुयी है । स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी ।
स्वास्थ्य विभाग ने बुलेटिन जारी कर कहा है कि नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 78,83,818 हो गयी है जबकि इससे मरने वालों की संख्या 1,47,857 पर स्थिर है ।
मंगलवार को प्रदेश में 338 नये मामले सामने आये थे जबकि पांच मार्च को यह संख्या 535 थी ।
बुलेटिन में कहा गया है कि पिछले 24 घंटे में मुंबई में 295 नये मामले सामने आये, जो 12 फरवरी के बाद से सर्वाधिक है।
इसमें कहा गया है कि पिछले 24 घंटे में 334 मरीज संक्रमण मुक्त हुये हैं और इससे अब तक ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 77,33,786 हो गयी है ।
इसमें कहा गया है कि प्रदेश में 2,175 मामले उपचराधीन हैं ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 25, 2022 09:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

