विदेश की खबरें | चीन के युन्नान प्रांत में भूस्खलन में 47 लोग दबे, 500 से अधिक लोगों को निकाला गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बीजिंग/कुनमिंग, 22 जनवरी (एपी) दक्षिण पश्चिम चीन के युन्नान प्रांत में सोमवार को तड़के भूस्खलन में कम से कम 47 लोग दब गए और क्षेत्र में 500 से अधिक लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया।
बीजिंग/कुनमिंग, 22 जनवरी (एपी) दक्षिण पश्चिम चीन के युन्नान प्रांत में सोमवार को तड़के भूस्खलन में कम से कम 47 लोग दब गए और क्षेत्र में 500 से अधिक लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया।
सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ की खबर के अनुसार, यह हादसा बीजिंग के समयानुसार सुबह पांच बज कर 51 मिनट पर झाओतोंग शहर के लियांगशुई गांव में हुआ।
आधिकारिक मीडिया के अनुसार, भूस्खलन के बाद मलबे में दबे लोगों को बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
सरकारी टेलीविजन ‘सीसीटीवी’ ने बताया कि भूस्खलन प्रभावित इलाकों से 500 से अधिक लोगों को निकाला गया है। आपदा न्यूनीकरण के लिए प्रांतीय आयोग ने आपदा राहत के वास्ते तीसरे स्तर की आपात प्रतिक्रिया सक्रिय की है।
दमकल के 33 वाहनों और 10 लोडिंग मशीन के साथ 200 से अधिक बचावकर्मियों को लापता लोगों की तलाश में लगाया गया है।
बचाव अधिकारियों ने बताया कि 18 मकानों में दबे पीड़ितों की तलाश की जा रही है।
अब तक किसी के हताहत होने की रिपोर्ट नहीं मिली है। भूस्खलन की वजह भी अभी पता नहीं है।
स्थानीय मौसम पूर्वानुमान में कहा गया है कि शहर में मंगलवार को हल्की बर्फबारी होगी और न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे तीन डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 22, 2024 11:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

