खेल की खबरें | उप्र के खिलाफ महाराष्ट्र के पहली पारी में 462 रन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कप्तान अंकित बावने के 140 रन और अजीम काजी के 113 रन की मदद से महाराष्ट्र ने उत्तर प्रदेश के खिलाफ रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप जी मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को पहली पारी में 462 रन बनाये ।

सुल्तानपुर (हरियाणा), चार मार्च कप्तान अंकित बावने के 140 रन और अजीम काजी के 113 रन की मदद से महाराष्ट्र ने उत्तर प्रदेश के खिलाफ रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप जी मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को पहली पारी में 462 रन बनाये ।

बावने ने अपने कल के स्कोर में 24 रन जोड़े और वह तेज गेंदबाज अंकित राजपूत का दूसरा शिकार बने । महाराष्ट्र के कप्तान ने 250 गेंद की अपनी पारी में 23 चौके लगाये ।

उनके आउट होने के बाद 28 वर्ष के काजी ने शतक जड़ा । उन्होंने 243 गेंदों का सामना करके अपनी पारी में 13 चौके और एक छक्का लगाया । सत्यजीत बछाव (19) और तरणजीत सिंह ढिल्लों (19) अच्छी शुरूआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके ।

उत्तर प्रदेश के लिये जसमेर धनखड़ ने 83 रन देकर तीन विकेट लिये ।

जवाब में उत्तर प्रदेश के सलामी बल्लेबाज अलमास शौकत रिटायर्ड हर्ट हो गए जबकि समर्थ सिंह 14 रन बनाकर विकी ओस्तवाल का शिकार हुए । दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर उप्र का स्कोर एक विकेट पर 30 रन था । प्रियम गर्ग 29 और करण शर्मा नौ रन बनाकर खेल रहे थे ।

दूसरे मैच में असम के 316 रन के जवाब में विदर्भ ने नौ विकेट पर 265 रन बनाये । असम के लिये रियान पराग ने 68 रन देकर पांच विकेट लिये ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड