एजेंसी न्यूज

Delhi COVID Update: दिल्ली में पिछले पांच दिनों में कोरोना के 46 मरीजों ने गंवाई जान, 34 को थे अन्य गंभीर रोग- आंकड़ा

एक अधिकारी के मुताबिक 32 मरीज आईसीयू में भर्ती कराये गये थे और वे ज्यादातर वैसे लोग थे जिन्हें सांस की गंभीर बीमारी, कैंसर, हृदयरोग आदि जैसी अन्य बीमारियां थीं. उनके अनुसार 21 ऐसे रोगी थे जिन्हें अन्य स्वास्थ्य समस्याएं थीं और भर्ती कराने के बाद जांच में कोविड संक्रमित पाये गये.

Delhi COVID Update: दिल्ली में पिछले पांच दिनों में कोरोना के 46 मरीजों ने गंवाई जान, 34 को थे अन्य गंभीर रोग- आंकड़ा
कोरोना संक्रमित की मौत I प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

नई दिल्ली: दिल्ली (Delhi) में पांच से नौ जनवरी तक कोविड-19 (COVID-19) के 46 मरीजों की मौत हुई है जिनमें 34 को कैंसर (Cancer), हृदयरोग (Heart Disease) एवं यकृत रोग (Liver Disease) जैसे रोग थे. सरकार ने यह आंकड़ा जारी किया. उन 46 में से 11 को कोरोना वायरस (Coronavirus) के विरूद्ध टीका लगा हुआ था. आंकड़ों के अनुसार 46 में से 25 मरीज 60 साल से अधिक उम्र के थे तथा 14 की उम्र 41 औ 60 के बीच थी. पांच मरीज 21-40 साल उम्रवर्ग के थे. जान गंवाने वाले एक मरीज की उम्र 15 साल तक और 16-20 साल के उम्रवर्ग में थी. Delhi COVID-19 Updates: दिल्ली में कोरोना की बढ़ी रफ्तार, बीते 24 घंटे में 22751 नए केस, 17 मरीजों की गई जान

एक अधिकारी के मुताबिक 32 मरीज आईसीयू में भर्ती कराये गये थे और वे ज्यादातर वैसे लोग थे जिन्हें सांस की गंभीर बीमारी, कैंसर, हृदयरोग आदि जैसी अन्य बीमारियां थीं. उनके अनुसार 21 ऐसे रोगी थे जिन्हें अन्य स्वास्थ्य समस्याएं थीं और भर्ती कराने के बाद जांच में कोविड संक्रमित पाये गये.

सैंतीस मरीज ऑक्सीजन संतृप्तता स्तर 94 फीसद के नीचे जाने के बाद अस्ताल ले जाये गये थे.

रविवार को दिल्ली में कोविड से 17 लोगों की जान गयी जो पिछले साल 13 जून के बाद से एकदिन में सर्वाधिक मौत है. राष्ट्रीय राजधानी में इस महीने अबतक कोविड-19 के 53 मरीजों की मौत हो गयी है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 10, 2022 06:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).