देश की खबरें | हरियाणा में कोविड-19 के 46 नये मामले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 46 नये मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,72,372 हो गयी, जबकि इस दौरान किसी मरीज की मौत नहीं होने से मृतकों की तादाद 10,062 पर स्थिर रही। राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।
चंडीगढ़, 23 दिसंबर हरियाणा में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 46 नये मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,72,372 हो गयी, जबकि इस दौरान किसी मरीज की मौत नहीं होने से मृतकों की तादाद 10,062 पर स्थिर रही। राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।
संक्रमण के नये मामलों में गुरुग्राम से 28 नये मामले सामने आए। पंचकूला जिले के छह नये मरीज जबकि फरीदाबाद के तीन नये मरीज शामिल हैं।
हरियाणा में अब तक कुल 7,61,992 लोग इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात दे चुके हैं। राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 295 हो गयी है।
इस बीच पंजाब सरकार के स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में संक्रमण के 35 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 6,04,092 हो गयी है जबकि एक और व्यक्ति की मौत के साथ मरने वालों की संख्या बढ़ कर 16,636 पर पहुंच गयी है।
राज्य सरकार के एक बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में 314 मामले उपचाराधीन हैं जबकि 24 और लोगों के ठीक होने के साथ ही राज्य में संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 5,87,142 हो गयी है।
दोनों राज्यों की राजधानी चंडीगढ़ में 11 मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 65,742 हो गयी है जबकि मरने वालों की संख्या 1,078 पर स्थिर है।
राजधानी चंडीगढ़ में उपचाराधीन मामलों की संख्या 97 है और संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 64,567 हो गयी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 23, 2021 11:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

