एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उत्तराखंड में पिछले 24 घंटों में वनाग्नि की 46 घटनाएं हुईं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में पिछले 24 घंटों के दौरान वनाग्नि की 46 घटनाएं सामने आयीं, जिसमें 53.15 हेक्टेयर जंगल जलकर खाक हो गया।

देश की खबरें | उत्तराखंड में पिछले 24 घंटों में वनाग्नि की 46 घटनाएं हुईं

देहरादून, 23 अप्रैल उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में पिछले 24 घंटों के दौरान वनाग्नि की 46 घटनाएं सामने आयीं, जिसमें 53.15 हेक्टेयर जंगल जलकर खाक हो गया।

यहां प्रदेश के वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, इससे 1,09,700 रुपये की आर्थिक क्षति का आंकलन किया गया है।

प्रदेश में एक नवंबर, 2023 से लेकर 23 अप्रैल 2024 तक वनाग्नि की कुल 477 घटनाएं सामने आयीं जिनमें 570.07 हेक्टेयर जंगल क्षतिग्रस्त हो गया और 12,40,151 रूपये की आर्थिक हानि हुई।

उत्तराखंड में बढ़ते तापमान के साथ जंगलों में आग लगने की घटनाओं में हो रही वृद्धि के बीच मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने मंगलवार को स्थिति की समीक्षा की तथा अधिकारियों को इसे रोकने के उपायों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सभी जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तथा प्रभागीय वन अधिकारी शामिल हुए जबकि पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु और रंजीत कुमार सिन्हा मौजूद रहे।

बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने अधिकारियों से वनाग्नि की बढ़ती घटनाओं को रोकने के उपायों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने वनाग्नि की सूचना मिलते ही तत्काल इसकी रोकथाम करने के निर्देश दिए।

रतूड़ी ने इस संबंध में लोगों में भी जागरूकता पैदा करने को कहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 23, 2024 10:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).