देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 457 नए मामले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 457 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 2,63,747 तक पहुंच गयी।
भोपाल, पांच मार्च मध्यप्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 457 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 2,63,747 तक पहुंच गयी।
राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई। प्रदेश में अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 3,866 है।
मध्यप्रदेश स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में शुक्रवार को कोविड-19 के 176 नये मामले इंदौर में आये, जबकि भोपाल में 77 नये मामले आये।
अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में कुल 2,63,747 संक्रमितों में से अब तक 2,56,424 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 3,457 मरीज़ों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।
उन्होंने कहा कि शुक्रवार को 308 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 05, 2021 11:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

