एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के 4563 नए मामले सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे के दौरान 4563 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 3,49,187 हो गई है।

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के 4563 नए मामले सामने आए

रायपुर, 31 मार्च छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे के दौरान 4563 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 3,49,187 हो गई है।

राज्य में यह पहली बार है जब एक ही दिन में इतनी अधिक संख्या में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले आए हैं।

राज्य में बुधवार को 67 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 772 लोगों ने गृह पृथक-वास पूरा किया है। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित 39 मरीजों की मौत हुई है। इनमें से 24 घंटे के दौरान 28 लोगों की तथा पिछले दिनों 11 लोगों की मौत हुई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि आज संक्रमण के 4563 मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 1291, दुर्ग से 1199, राजनांदगांव से 400, बालोद से 119, बेमेतरा से 141, कबीरधाम से 72, धमतरी से 130, बलौदाबाजार से 101, महासमुंद से 129, गरियाबंद से 41, बिलासपुर से 224, रायगढ़ से 63, कोरबा से 76, जांजगीर चांपा से 62, मुंगेली से 47, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 21, सरगुजा से 97, कोरिया से 55, सूरजपुर से 67, बलरामपुर से 27, जशपुर से 54, बस्तर से 85, कोंडागांव से 14, दंतेवाड़ा से दो, सुकमा से दो, कांकेर से 36, नारायणपुर से चार और बीजापुर से चार मामले हैं।

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 3,49,187 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 3,19,488 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 25,529 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 4170 लोगों की मौत हुई है।

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 65,672 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 905 लोगों की मौत हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 31, 2021 11:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).