देश की खबरें | देश में कोविड-19 के 45,352 नए मामले, 366 और लोगों की संक्रमण से मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में कोविड-19 के 45,352 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,29,03,289 हो गई। वहीं, लगातार तीसरे दिन कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई।
नयी दिल्ली, तीन सितंबर भारत में कोविड-19 के 45,352 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,29,03,289 हो गई। वहीं, लगातार तीसरे दिन कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 366 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,39,895 हो गई। देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 3,99,778 हो गई है, जो कुल मामलों का 1.22 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मामलों में कुल 10,195 की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.45 प्रतिशत है।
आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 52,65,35,068 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 16,66,334 नमूनों की जांच बृहस्पतिवार को की गई। दैनिक संक्रमण दर 2.72 प्रतिशत है। वहीं, साप्ताहिक संक्रमण दर 2.66 प्रतिशत है, जो पिछले 70 दिन से तीन प्रतिशत से कम है। देश में अभी तक कुल 3,20,63,616 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है।
मंत्रालय के अनुसार, देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की कुल 67.09 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।
देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।
आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में जिन 366 लोगों की संक्रमण से मौत हुई, उनमें से केरल के 188 लोग और महाराष्ट्र के 55 लोग थे। देश में अभी तक संक्रमण से कुल 4,39,895 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 1,37,551 लोग, कर्नाटक के 37,361 लोग, तमिलनाडु के 34,961 लोग, दिल्ली के 25,082 लोग, उत्तर प्रदेश के 22,841 लोग, केरल के 21,149 लोग और पश्चिम बंगाल के 18,472 लोग थे।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 03, 2021 11:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

