एजेंसी न्यूज

Israel-Iran War: इजराइल द्वारा पूर्वोत्तर लेबनान के गांवों पर किए गए हमले में अब तक 45 लोगों की मौत

बालबेक के गवर्नर बशीर खोदर ने बताया कि लेबनान के पूर्वोत्तर हिस्से के नौ गांवों पर किए गए हवाई हमलों में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 41 हो गई है. यह लेबनान की ‘नेशनल न्यूज एजेंसी’ (एनएनए) द्वारा पहले बताई गई मृतक संख्या से 17 अधिक है.

Israel-Iran War: इजराइल द्वारा पूर्वोत्तर लेबनान के गांवों पर किए गए हमले में अब तक 45 लोगों की मौत
Missiles| X

बालबेक के गवर्नर बशीर खोदर ने बताया कि लेबनान के पूर्वोत्तर हिस्से के नौ गांवों पर किए गए हवाई हमलों में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 41 हो गई है. यह लेबनान की ‘नेशनल न्यूज एजेंसी’ (एनएनए) द्वारा पहले बताई गई मृतक संख्या से 17 अधिक है.

लेबनान की सरकारी समाचार एजेंसी ‘एनएनए’ ने बताया कि ओलाक के छोटे से गांव में किए गए इजराइली हवाई हमले में चार लोग मारे गए हैं. इस गांव में चरमपंथी संगठन हिजबुल्ला को काफी समर्थन प्राप्त है. यह भी पढ़ें : Spain Floods: स्पेन में बाढ़ से कम से कम 205 लोगों की मौत, पीएम सांचेज ने किया पूरे सहयोग का वादा

इजराइल ने हिजबुल्ला के ठिकानों को निशाना बनाकर हाल में लेबनान के दक्षिणी उपनगर दहिए में हवाई हमले किए थे, हालांकि यहां हुए हमले में अभी तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है. बालबेक-हर्मेल क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले लेबनानी सांसद हुसैन हज हसन ने कहा कि इजराइली बमबारी के कारण करीब 60,000 लोग पहले ही अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जा चुके हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 02, 2024 08:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).