एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | अंडमान में कोविड-19 के 45 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 5,466 हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में बुधवार को 45 और लोगों में कोविड-19 की पुष्टि होने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,466 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

देश की खबरें | अंडमान में कोविड-19 के 45 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 5,466 हुई

पोर्ट ब्लेयर, 21 अप्रैल अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में बुधवार को 45 और लोगों में कोविड-19 की पुष्टि होने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,466 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि नए मरीजों में से 17 कहीं और से यात्रा कर लौटे थे जबकि मरीजों के संपर्क में आये लोगों की पहचान के दौरान 28 संक्रमितों का पता चला।

संक्रमण से 31 और लोग स्वस्थ हुए हैं।

अधिकारी ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में वर्तमान में 159 मरीजों का उपचार चल रहा है जबकि 5,243 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। द्वीपसमूह में कोविड-19 से अब तक 64 लोगों की मौत हुई है।

उन्होंने बताया कि प्रशासन ने अब तक 3.55 लाख से अधिक नमूनों की जांच की है।

अधिकारी ने बताया कि अब तक 13,533 स्वास्थ्य कर्मियों और अग्रिम मोर्चे के कर्मियों को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है और 8,915 को दूसरी खुराक दी गयी है।

उन्होंने बताया कि 45 साल से अधिक उम्र के करीब 67,170 लोगों को टीके की पहली खुराक दी गयी है जबकि 368 लोगों को टीके की दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 21, 2021 09:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).