रेल दुर्घटनाओं में तीन वर्षों के दौरान 45 हाथी मारे गए: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव
सरकार ने बुधवार को कहा कि वर्ष 2019 से 2021 के दौरान रेलगाड़ियों से संबंधित दुर्घटनाओं में 45 हाथी मारे गए.
नयी दिल्ली, 3 अगस्त : सरकार ने बुधवार को कहा कि वर्ष 2019 से 2021 के दौरान रेलगाड़ियों से संबंधित दुर्घटनाओं में 45 हाथी मारे गए.
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी. यह भी पढ़ें : उमेश कोल्हे हत्याकांड में एनआईए ने 2 संदिग्धों को हिरासत में लिया
उन्होंने बताया कि 2019 में रेल दुर्घटनाओं में 10 हाथी मारे गए. इसी तरह 2020 में 16 और 2021 में 19 हाथी मारे गए.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 03, 2022 04:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

