एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | चंडीगढ़ में कोविड-19 के 449 नये मरीज सामने आए, एक दिन में सबसे अधिक मामलों का रिकॉर्ड

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. चंडीगढ़ में रविवार को कोरोना वायरस से 449 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई जो अब तक यहां एक दिन में सामने आए सबसे अधिक मामले हैं।

देश की खबरें | चंडीगढ़ में कोविड-19 के 449 नये मरीज सामने आए, एक दिन में सबसे अधिक मामलों का रिकॉर्ड
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 13 सितंबर चंडीगढ़ में रविवार को कोरोना वायरस से 449 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई जो अब तक यहां एक दिन में सामने आए सबसे अधिक मामले हैं।

चिकित्सा बुलेटिन के मुताबिक इसके साथ ही केंद्र शासित प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,991 हो गई है।

यह भी पढ़े | कांग्रेस का तंज, कहा- कोरोना के खिलाफ BJP की “सुनियोजित” लड़ाई रोज के एक लाख केस तक पहुंच गई: 13 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बुलेटिन के मुताबिक इससे पहले आठ सितंबर को सबसे अधिक 377 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।

बुलेटिन के मुताबिक रविवार को सेक्टर 47 में रहने वाले एक 56 वर्षीय व्यक्ति की कोविड-19 की वजह से अस्पताल में मौत हो गई। इसके साथ ही चंडीगढ़ में अब तक 90 लोगों की जान इस महामारी में जा चुकी है।

यह भी पढ़े | Hindi Diwas 2020: हिंदी दिवस विशेष पर जानें हिंदी से जुड़ी खास बातें.

बुलेटिन में बताया गया कि नये संक्रमितों में एक 20 दिन का बच्चा भी शामिल है।

चंडीगढ़ में इस समय 2,728 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि रविवार को 306 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई। केंद्र शासित प्रदेश में इसके साथ ही संक्रमण मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 5,170 हो गई।

बुलेटिन के मुताबिक अबतक 49,451 नमूनों की जांच की गई है जिनमें से 41,168 नमूनों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है जबकि 176 नमूनों की रिपोर्ट का इंतजार है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 13, 2020 09:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).