राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 448 नए मामले दर्ज, सात और संक्रमितों की हुई मौत
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से सोमवार को सात और लोगों की मौत हो गयी, जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 631 हो गई है. इसके साथ ही राज्य में संक्रमण के 448 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 36,878 हो गयी है, जिनमें से 10,124 रोगी उपचाराधीन हैं.
जयपुर, 27 जुलाई: राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से सोमवार को सात और लोगों की मौत हो गयी, जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 631 हो गई है. इसके साथ ही राज्य में संक्रमण के 448 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 36,878 हो गयी है, जिनमें से 10,124 रोगी उपचाराधीन हैं. एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार को बीकानेर में तीन, अजमेर में दो एवं भरतपुर में दो और संक्रमित लोगों की मौत हो गई.
इससे राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 631 हो गई है. केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 182 हो गयी है, जबकि जोधपुर में 79, भरतपुर में 51, अजमेर में 37, कोटा में 33, बीकानेर में 33, पाली में 24, नागौर में 23 और धौलपुर में 15 संक्रमित लोगों की मौत हो चुकी है. अन्य राज्यों के 34 रोगियों की भी यहां मौत हुई है.
उन्होंने बताया कि रविवार सुबह साढ़े दस बजे तक संक्रमण के 448 नये मामले सामने आए, जिनमें से अलवर में 130, अजमेर में 43, नागौर में 38, जयपुर में 36, भीलवाड़ा में 26, सीकर एवं बाड़मेर में 25-25 नये मामले शामिल हैं. राज्यभर में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2020 11:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

