देश की खबरें | भारत में कोविड-19 के 44,643 नए मामले, 464 मरीजों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में कोरोना वायरस के एक दिन में 44,643 नए मामले आने से संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 3,18,56,757 पर पहुंच गयी वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या में लगातार तीसरे दिन वृद्धि देखी गयी है।
नयी दिल्ली, छह अगस्त भारत में कोरोना वायरस के एक दिन में 44,643 नए मामले आने से संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 3,18,56,757 पर पहुंच गयी वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या में लगातार तीसरे दिन वृद्धि देखी गयी है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शुक्रवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 464 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 4,26,754 हो गयी है। उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों की 1.30 प्रतिशत है। कोविड-19 से उबरने वाले मरीजों की दर 97.36 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 3,083 की वृद्धि हुई है।
मंत्रालय ने बताया कि बृहस्पतिवार को कोविड-19 का पता लगाने के लिए 16,40,287 नमूनों की जांच की गयी और इसी के साथ अभी तक महामारी का पता लगाने के लिए देश में हुए कुल नमूनों की जांच की संख्या 47,65,33,650 हो गयी है।
आंकड़ों के मुताबिक, संक्रमण की दैनिक दर 2.72 प्रतिशत है। पिछले 11 दिनों से यह तीन प्रतिशत से कम रही है। साप्ताहिक संक्रमण दर 2.41 प्रतिशत दर्ज की गयी। इस बीमारी से उबरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 3,10,15,844 हो गयी है और मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है। अभी तक देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत कोविड-19 रोधी टीके की 49.53 करोड़ खुराक दी गयी है।
देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।
आंकड़ों के अनुसार, जिन 464 और लोगों ने जान गंवाई हैं उनमें से 120 की मौत महाराष्ट्र में और 117 की केरल में हुई। देश में इस महामारी से अब तक कुल 4,26,754 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से सबसे अधिक 1,33,530 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, 36,705 की कर्नाटक, 34,230 की तमिलनाडु, 25,060 की दिल्ली, 22,770 की उत्तर प्रदेश, 18,193 की पश्चिम बंगाल और 17,328 लोगों की मौत केरल में हुई।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब तक जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 06, 2021 04:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

