देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोविड-19 के 4,456 नये मामले, 183 मरीजों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी.
मुंबई, एक सितंबर महाराष्ट्र में बुधवार को कोविड-19 के 4,456 नये मामले सामने आने के साथ ही कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर प्रदेश में 64,69,332 हो गयी जबकि 183 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की तादाद 1,37,496 पर पहुंच गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 4,430 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 62,77,230 हो गयी। राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 51,078 हो गयी है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी के मुताबिक महाराष्ट्र में संक्रमण से ठीक होने की दर 97.03 प्रतिशत हो गयी है जबकि मृत्यु दर 2.12 प्रतिशत बनी हुई है।
धुले, जालना, हिंगोली और वाशिम जिलों के ग्रामीण हिस्सों के अलावा मालेगांव, धुले और नांदेड़ के नगर निगम क्षेत्रों में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण का एक भी नया मामला सामने नहीं आया।
राज्य के अहमदनगर जिले में बुधवार को सर्वाधिक 653 नये मामले सामने आए, उसके बाद पुणे में कोरोना वायरस संक्रमण के 608 नये मामले दर्ज किए गए।
पुणे शहर में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के सर्वाधिक 32 मरीजों की मौत हुई। राजधानी मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के 415 नये मामले सामने आए जबकि चार मरीजों की मौत हुई।
महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे के दौरान 1,78,004 नमूनों की कोविड-19 जांच की गयी। राज्य में अब तक 5,41,54,890 नमूनों की कोविड-19 जांच हो चुकी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 01, 2021 09:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

