देश की खबरें | कर्नाटक में कोरोना संक्रमण के 44,438 नये मामले, 239 मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

बेंगलुरु के शहरी क्षेत्र में ही संक्रमण के 22,112 नये मामले सामने आये हैं।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक इस दौरान कोरोना के 20,901 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। कर्नाटक में अब तक कोरोना के 16,46,303 मामलों की पुष्टि हो चुकी है जबकि इस महामारी से राज्य में 16,250 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। कोरोना से संक्रमित 11,85,299 लोगों ने इस जानलेवा वायरस को मात भी दी है।

राज्य में इस समय कोरोना के 4,44,734 सक्रिय मामले हैं।

मैसुरु में 2,685, टुमकुरु में 2,361, हासन में 1,673, मांड्या में 1,367, कलबुर्गी में 1,083, धारवाड़ में 1,021, बल्लारी में 990, चिक्काबल्लापुरा में 886 और बेंगलुरु ग्रामीण में 815 नये मामले सामने आये हैं।

कर्नाटक 11 जिले ऐसे हैं जहां कोरोना संक्रमण के 500 से अधिक नये मामले सामने आये हैं।

राज्य में सोमवार को कोरोना के कारण हुई 239 मौतों में से बेंगलुरु शहरी क्षेत्र में ही केवल 115 मौतें हुईं जबकि चामराजनगर में 19 लोगों ने इस वायरस के कारण दम तोड़ा। मैसुरु में 14, बल्लारी और हासन में भी 14 लोगों की जान गयी, टुमाकुरु में आठ, शिवामोगा में सात, बागलकोटे, चिक्काबल्लापुरा और कलबुर्गी में पांच-पांच लोगों की मौत हुई है।

कर्नाटक में अब तक 2.61 करोड़ नमूनों की कोरोना जांच की जा चुकी है जिसमें से 1,49,090 नमूनों की सोमवार को जांच की गयी।

राज्य में अब तक 98.78 लाख लोग कोविड-19 का टीका ले चुके हैं इनमें एक खुराक और दोनों खुराक लेने वाले लोग भी शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी