देश की खबरें | पंजाब में कोरोना वायरस संक्रमण के 444 नये मामले सामने आये, आठ और लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब में कोरोना वायरस संक्रमण के 444 नये मामले सामने आये, जिसके बाद प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 7,55,234 हो गयी है । स्वास्थ्य बुलेटिन में इसकी जानकारी दी ।
चंडीगढ़, 12 फरवरी पंजाब में कोरोना वायरस संक्रमण के 444 नये मामले सामने आये, जिसके बाद प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 7,55,234 हो गयी है । स्वास्थ्य बुलेटिन में इसकी जानकारी दी ।
बुलेटिन में कहा गया है कि पिछले 24 घंटे में प्रदेश में महामारी आठ और लोगों की मौत हुयी है जिसके बाद प्रदेश में महामारी से मरने वालों की संख्या 17,585 हो गयी है ।
इसमें कहा गया है कि राज्य में 1,111 लोग ठीक हुये हैं जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 7,33,402 हो गयी है ।
उन्होंने बताया कि राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या अब 4247 है ।
राजधानी चंडीगढ़ में 87 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 91,296 हो गयी है जबकि दो लोगों की मौत के साथ ही मरने वालों का आंकड़ा 1,151 पर पहुंच गया है ।
केंद्र शासित प्रदेश में उपचाराधीन मामलों की संख्या 686 है जबकि 89,459 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 13, 2022 12:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

