देश की खबरें | दिल्ली में कोरोना वायरस के 4,432 नये मामले सामने आये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में कोविड-19 के 4,432 नए मामले आने के बाद बृहस्पतिवार को संक्रमितों की संख्या 2.34 लाख से ज्यादा हो गयी है। संक्रमण से 38 और मरीजों की मौत होने के साथ मृतकों की संख्या 4,877 पहुंच गयी है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 17 सितम्बर दिल्ली में कोविड-19 के 4,432 नए मामले आने के बाद बृहस्पतिवार को संक्रमितों की संख्या 2.34 लाख से ज्यादा हो गयी है। संक्रमण से 38 और मरीजों की मौत होने के साथ मृतकों की संख्या 4,877 पहुंच गयी है।

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार शहर में कोविड-19 से संक्रमितों की संख्या 2,34,701 हो गयी है और मृतकों की संख्या बढ़कर 4,877 पहुंच गई है।

यह भी पढ़े | मोदी सरकार से हरसिमरत कौर ने दिया इस्तीफा तो CM अमरिंदर सिंह ने बताया नाटक, बोले- बहुत देर से उठाया गया छोटा कदम.

बुलेटिन के अनुसार दिल्ली में अब 31,721 मरीजों का इलाज चल रहा है।

इसके अनुसार दिल्ली में बृहस्पतिवार को निरूद्ध क्षेत्रों की संख्या 1,670 हो गई है।

यह भी पढ़े | Vinay Sahasrabuddhe Tests Positive for COVID-19: बीजेपी सांसद विनय सहस्रबुद्धे का कोरोना वायरस टेस्ट आया पॉजिटिव.

मामलों में वृद्धि के बीच स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बृहस्पतिवार को बताया कि शहर में अगले 10 दिन में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोत्तरी हो सकती है क्योंकि जांच की क्षमता को बढ़ाया जा रहा है।

बुलेटिन के अनुसार कोविड अस्पतालों में कुल 14,521 बिस्तर हैं जिनमें से 6,783 रिक्त हैं।

इसके अनुसार अब तक इस महामारी से 1,98,103 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Viral Video From Pakistan: कंगाल पाकिस्तान के पंजाब में गटर के ढक्कन चोरी से सरकार परेशान, मरियम नवाज़ बोलीं, रोकने के लिए लाया जाएगा कड़ा कानून, होगी 10 साल की जेल

Pakistan vs Netherlands, T20 World Cup 2026 1st Match Preview: पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Rose Day 2026 Messages: हैप्पी रोज डे! अपने पार्टनर संग शेयर करें ये प्यार भरे हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes, GIF Greetings और Photo SMS

West Indies vs Scotland, T20 World Cup 2026 2nd Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंड के बीच कल खेला जाएगा टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

\