देश की खबरें | देश में कोविड-19 के 44,230 नए मामले, 555 और लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में एक दिन में कोविड-19 के 44,230 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,15,72,344 हो गई। वहीं, 555 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,23,217 हो गई।
नयी दिल्ली, 30 जुलाई भारत में एक दिन में कोविड-19 के 44,230 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,15,72,344 हो गई। वहीं, 555 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,23,217 हो गई।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में लगातार तीसरे दिन उपचाराधीन मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई। देश में अभी 4,05,155 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 1.28 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,315 बढ़ोतरी दर्ज की गई। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.38 प्रतिशत है।
आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 46,46,50,723 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 18,16,277 नमूनों की जांच बृहस्पतिवार को की गई। नमूनों के संक्रमित आने की दैनिक दर 2.44 प्रतिशत है। वहीं, नमूनों के संक्रमित आने की साप्ताहिक दर 2.43 प्रतिशत है। देश में अभी तक कुल 3,07,43,972 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है।
देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की कुल 45.60 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।
देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।
आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में जिन 555 लोगों की संक्रमण से मौत हुई, उनमें से महाराष्ट्र के 190 और केरल के 128 लोग थे।
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से अभी तक कुल 4,23,217 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 1,32,335 लोग, कर्नाटक के 36,491 लोग, तमिलनाडु के 34,023 लोग, दिल्ली के 25,049 लोग, उत्तर प्रदेश के 22,755 लोग, पश्चिम बंगाल के 18,123 लोग और पंजाब के 16,290 लोग थे।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 30, 2021 12:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

