दिल्ली की झुग्गियों में रहने वाले 44 फीसदी परिवार बोतलबंद पानी पर निर्भर : रिपोर्ट

दिल्ली सरकार द्वारा किए गए सर्वेक्षण के आधार पर तैयार एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि शहर की झुग्गी-बस्तियों के करीब 44 फीसदी निवासी पेयजल के लिए बोतलबंद पानी पर निर्भर हैं, वहीं शहर के करीब 76 फीसदी मकानों में पाइप वाले पानी का कनेक्शन है.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits : PTI)

नयी दिल्ली, 1 9अक्टूबर : दिल्ली सरकार (Delhi Government) द्वारा किए गए सर्वेक्षण के आधार पर तैयार एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि शहर की झुग्गी-बस्तियों के करीब 44 फीसदी निवासी पेयजल के लिए बोतलबंद पानी पर निर्भर हैं, वहीं शहर के करीब 76 फीसदी मकानों में पाइप वाले पानी का कनेक्शन है. रिपोर्ट के अनुसार, शहर के 71 फीसदी मकान पाइप वाली सीवर प्रणाली से जुड़े हैं, जबकि 28.5 फीसदी मकान सेप्टिक टैंक से जुड़े हैं.

दिल्ली सरकार के अर्थशास्त्र और सांख्यिकी निदेशालय द्वारा किए गए ‘पेयजल, स्वच्छता और आवासीय अवस्था’ संबंधी 76वें वार्षिक सर्वेक्षण में नमूनों के आधार पर यह रिपोर्ट तैयार की गई है. अधिकारियों ने बताया कि पहले दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 और फिर कोविड-19 महामारी के कारण इस रिपोर्ट में देरी हुई है. रिपोर्ट के अनुसार, 76 फीसदी मकानों में पानी का कनेक्शन है, 7.5 फीसदी मकानों में ट्यूबवेल का उपयोग होता है और सात फीसदी बोतलबंद पानी का उपयोग कर रहे हैं. यह भी पढ़ें : Jharkhand Gangrape Case: झारखंड में 10 लोगों ने नाबालिग बहनों से किया बलात्कार, दो गिरफ्तार

वहीं 3.8 फीसदी सार्वजनिक नल और 3.3 फीसदी पानी के टैंकरों पर निर्भर हैं. 2012 से 2018 के बीच पेयजल के लिए बोतलबंद पानी का उपयोग करने वाले परिवारों की संख्या दोगुनी हुई है. सर्वेक्षण के मुताबिक, झुग्गी-बस्तियों में करीब 44 फीसदी परिवार पीने के लिए बोतलबंद पानी का इस्तेमाल करते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 154 रनों का लक्ष्य, सिकंदर रज़ा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Score Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Score Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है सुपर 8 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\