एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | गाजा के रफाह में इजराइली हमलों में 44 फलस्तीनी मारे गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ये हमले इजराइल के प्रधानमंत्री के उस बयान के कुछ घंटों बाद किये गये, जिसमें उन्होंने जमीनी हमले से पहले दक्षिणी गाजा शहर से हजारों लोगों को निकालने के लिए सेना से योजना तैयार करने को कहा था।

विदेश की खबरें | गाजा के रफाह में इजराइली हमलों में 44 फलस्तीनी मारे गए
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

ये हमले इजराइल के प्रधानमंत्री के उस बयान के कुछ घंटों बाद किये गये, जिसमें उन्होंने जमीनी हमले से पहले दक्षिणी गाजा शहर से हजारों लोगों को निकालने के लिए सेना से योजना तैयार करने को कहा था।

बेंजामिन नेतन्याहू ने इस योजना को लेकर न तो विवरण दिया और न ही समय की जानकारी दी, लेकिन इस घोषणा से दहशत फैल गई। इजराइल द्वारा क्षेत्र को खाली करने के लिए बार-बार जारी किये जा रहे आदेश के बाद गाजा के 23 लाख लोगों में से आधे से अधिक रफाह की ओर चले गये हैं।

इजराइल का कहना है कि हमास के सात अक्टूबर को हमास के हमले के बाद चार महीने से चल रहे युद्ध के बाद मिस्र की सीमा से लगा रफाह गाजा में हमास आतंकवादी समूह का आखिरी बचा हुआ गढ़ है।

नेतन्याहू की घोषणा पर मिस्र की पहली सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने आई है, जिसमें विदेश मंत्री समेह शौकरी ने चेतावनी दी कि रफाह पर किसी भी तरह के इजराइली जमीनी हमले के 'विनाशकारी परिणाम' होंगे। उन्होंने कहा कि इजराइल का लक्ष्य फलस्तीनियों को उनकी भूमि से बाहर निकालना है।

शौकरी ने यह भी कहा कि मिस्र स्थायी रूप से युद्धविराम के लिए युद्धरत पक्षों के बीच की खाई को पाटने के लिए काम कर रहा है। इसमें इजराइल में कैद फलस्तीनी कैदियों की रिहाई के बदले सात अक्टूबर के हमले के बाद हमास द्वारा बंधक बनाए गए इजराइली लोगों को मुक्त करना शामिल है।

उन्होंने कहा,"यह बातचीत जटिल है।"

नेतन्याहू और बाइडन प्रशासन के बीच चल रही तनातनी के दौर में ही जमीनी हमलों की योजना बनाई गई। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि वहां रह रहे लोगों के लिए कोई योजना बनाये बिना रफाह में जमीनी हमला करने से बड़ी जनहानि होगी।

हाल के सप्ताह में लोगों ने कहा था कि खान यूनिस शहर में जमीनी हमले शुरू होने के बाद उन्होंने रफाह में आश्रय लिया हुआ है, इसके बावजूद इजराइल की ओर से प्रतिदिन ही हवाई हमले किये जा रहे हैं।

स्वास्थ्य सेवा के एक अधिकारी और ‘एसोसिएटेड प्रेस’ के संवाददाता के अनुसार शुक्रवार रात रफाह क्षेत्र में घरों पर किये गये तीन हवाई हमलों में 10 बच्चों समेत 28 लोगों की मौत हो गई, जिनमें सबसे कम उम्र का बच्चा तीन माह का था।

गाजा में स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता अशरफ अल किदरा ने बताया कि खान यूनिस में जमीनी हमले के तहत इजराइली सेना ने क्षेत्र के सबसे बड़े नासिर अस्पताल को निशाना बनाया, जिसमें कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई घायल हो गए।

उन्होंने कहा कि भीषण आग के कारण चिकित्सा कर्मचारी अब अस्पताल की इमारतों तक पहुंचने में सक्षम नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल में 300 चिकित्साकर्मी और 450 मरीज के अलावा बेघर हो चुके 10 हजार लोग हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 10, 2024 10:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).