मथुरा में कोरोना वायरस संक्रमण के 44 नए मामले दर्ज, कुल संक्रमितों की संख्या 502
मथुरा जिले में पिछले तीन दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 44 नए मामले सामने आए हैं और जिले में संक्रमण के मामले 500 को पार गए गए हैं. स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता डॉ जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मथुरा के पं. दीनदयाल उपाध्याय पशुचिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय में स्थापित कोविड-19 लैब से मिलीं रिपोर्ट में पिछले तीन दिन में 44 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है.
मथुरा, 12 जुलाई: मथुरा जिले में पिछले तीन दिन में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के 44 नए मामले सामने आए हैं और जिले में संक्रमण के मामले 500 को पार गए गए हैं. स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता एवं जिला स्वास्थ्य शिक्षा व सूचनाधिकारी डॉ जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मथुरा के पं. दीनदयाल उपाध्याय पशुचिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय में स्थापित कोविड-19 लैब से मिलीं रिपोर्ट में पिछले तीन दिन में 44 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है.
सिंह ने बताया कि इस प्रकार से जिले में अब तक संक्रमण के 502 मामले हैं. जिनमें से 291 पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं और 23 लोगों की मौत हो चुकी है.
यह भी पढ़ें: मुंबई: राजभवन में 18 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित, राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने खुद को किया आइसोलेट
उन्होंने बताया कि अब तक कुल 11,950 लोगों के नूमने जांच के लिए भेजे जा चुके हैं जिनमें से 10,384 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है. 938 की रिपोर्ट आनी बाकी है तथा 188 लोगों का उपचार चल रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2020 12:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

