देश की खबरें | वर्ष 2020 में 44.25 दुर्घटनावश मौत के मामले आत्महत्या से संबंधितः ठाणे एसडीओ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले की तीन नगरपालिकाओं में 2020 में दुर्घटनावश मौत के रिपोर्ट हुए 714 मामलों में से 44.25 प्रतिशत खुदकुशी के थे।

ठाणे, दो फरवरी महाराष्ट्र के ठाणे जिले की तीन नगरपालिकाओं में 2020 में दुर्घटनावश मौत के रिपोर्ट हुए 714 मामलों में से 44.25 प्रतिशत खुदकुशी के थे।

यह जानकारी उपमंडलीय अधिकारी (एसडीओ) की एक रिपोर्ट से मिली है।

एसडीओ के दफ्तर से मंगलवार को जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, ठाणे, नवी मुंबई और मीरा भायंदर महानगरपालिकाओं में 2020 में दुर्घटनावश मौत के 714 मामले दर्ज किए गए थे।

विज्ञप्ति में बताया गया है कि इनमें से 316 यानी 44.25 प्रतिशत मामले खुदकुशी के थे।

बयान में कहा गया है कि एसडीओ का दफ्तर मौतों की जांच कर सकता है और इस बाबत आदेश जारी कर सकता है।

विज्ञप्ति में बताया गया है कि एसडीओ के दफ्तर ने निर्देश दिया है कि जिन लोगों को इन मौतों के बारे जानकारी है, वे शिकायत दायर करें ताकि जांच के दौरान उचित फैसला किया जा सके।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now