देश की खबरें | गोवा में कोरोना वायरस संक्रमण के 438 नए मामले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोवा में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 438 नए मामले सामने आए और कोविड-19 के 600 से अधिक मरीज ठीक हो गए।
पणजी, 28 सितंबर गोवा में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 438 नए मामले सामने आए और कोविड-19 के 600 से अधिक मरीज ठीक हो गए।
इसके साथ ही राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 32,396 हो गई।
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि कोविड-19 के छह और मरीजों ने एक दिन में दम तोड़ दिया जिसके बाद राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 407 पर पहुंच गई।
उन्होंने कहा कि पिछले चौबीस घंटे में कोविड-19 के 612 और मरीज ठीक हो गए।
गोवा में अब तक कोविड-19 के 27,072 मरीज ठीक हो चुके हैं।
अधिकारी ने कहा कि वर्तमान में गोवा में 4,917 मरीजों का इलाज चल रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
Tags
संबंधित खबरें
Ladki Bahin Yojana e-KYC Update: महाराष्ट्र में लाड़की बहनों को ई-केवाईसी सुधार के लिए 31 लास्ट डेट, रुकें हुए पैसे पाने का आखिरी मौका
New Zealand vs South Africa 2nd T20I Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी
8th Pay Commission Latest News: 8वें वेतन आयोग को लेकर मंथन शुरू, जानें कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन कितनी बढ़ सकती है
LPG e-KYC Update: गैस संकट के बीच सरकार सख्त, एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए e-KYC हुआ अनिवार्य
\