एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोविड-19 के 4,365 नए मामले आए, 105 मौतें हुईं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 4,365 नए मामले सामने आए और 105 लोगों की मौत हुई, जबकि वायरल संक्रमण से 6,384 मरीज ठीक हो गए। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोविड-19 के 4,365 नए मामले आए, 105 मौतें हुईं

मुंबई, 20 अगस्त महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 4,365 नए मामले सामने आए और 105 लोगों की मौत हुई, जबकि वायरल संक्रमण से 6,384 मरीज ठीक हो गए। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

इस प्रकार राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 64,15,935 हो गए, जबकि मरने वालों की संख्या 1,35,672 हो गई।

उत्तरी महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले में लगातार पांचवें दिन कोविड​​​-19 का कोई मामला नहीं आया।

दिन के दौरान 6,384 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई, जिससे राज्यभर में अब तक ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 62,21,305 हो गई।

महाराष्ट्र में अब 55,454 मरीजों का इलाज चल रहा है।

राज्य में कोविड-19 मरीजों के ठीक होने की दर 96.97 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर 2.11 प्रतिशत है।

बृहस्पतिवार शाम से अब तक 2,06,848 जांच की गईं, जिससे राज्य में अब तक की गईं जांच की कुल संख्या 5,19,21,798 हो गई है।

नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई में कोरोना वायरस के 322 नए मामले आए, जिससे महानगर में संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 7,40,612 हो गई, जबकि संक्रमण से छह और लोगों की मौत हो गई, जिससे मरने वालों की संख्या 15,941 हो गई।

महानगर में 223 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी मिलने के साथ, ठीक होने की संख्या बढ़कर 7,19,381 हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 20, 2021 09:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).