देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोविड-19 के 4,342 नए मामले आए, 55 मौतें हुईं
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के 4,342 नए मामले सामने आए और 55 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4,755 मरीज संक्रमण से ठीक हो गए। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
मुंबई, दो सितंबर महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के 4,342 नए मामले सामने आए और 55 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4,755 मरीज संक्रमण से ठीक हो गए। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
पुणे क्षेत्र में सबसे अधिक 17 लोगों की मौत हुई है।
राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 64,73,674 हो गए, जबकि मरने वालों की संख्या 1,37,551 हो गई।
राज्य में अब तक ठीक होने वाले रोगियों की संख्या बढ़कर 62,81,985 हो गई। महाराष्ट्र में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 50,607 रह गई है।
महाराष्ट्र में मरीजों के ठीक होने की दर 97.04 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर 2.12 प्रतिशत है।
धुले, नंदुरबार, वर्धा और भंडारा जिलों के ग्रामीण हिस्सों और परभणी, भिवंडी, धुले और मालेगांव के नगर निगम क्षेत्रों में कोविड-19 का कोई नया मामला सामने नहीं आया।
अहमदनगर जिले में सबसे अधिक 833 नए मामले आए, इसके बाद पुणे के ग्रामीण क्षेत्र में 539 मामले आए।
मुंबई शहर में 440 नए मामले आए और तीन मौतें हुईं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 02, 2021 09:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

