ताजा खबरें | जम्मू एवं कश्मीर और लद्दाख में 43 सेना सद्भावना स्कूलों का हो रहा संचालन: राजनाथ

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को संसद में बताया कि ऑपरेशन सद्भावना के तहत केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू एवं कश्मीर और लद्दाख में सेना द्वारा 43 सेना सद्भावना या सेना सद्भावना पब्लिक स्कूल संचालित किए जा रहे हैं।

नयी दिल्ली, चार अप्रैल रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को संसद में बताया कि ऑपरेशन सद्भावना के तहत केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू एवं कश्मीर और लद्दाख में सेना द्वारा 43 सेना सद्भावना या सेना सद्भावना पब्लिक स्कूल संचालित किए जा रहे हैं।

राज्यसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में राजनाथ सिंह ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा, ‘‘सेना द्वारा जम्मू एवं कश्मीर संघ राज्य क्षेत्र में 36 सेना सद्भावना/सेना सद्भावना पब्लिक स्कूल संचालित किए जा रहे हैं। इसके अलावा लद्दाख संघ राज्य क्षेत्र में 7 सेना सद्भावना/सेना सद्भावना पब्लिक स्कूल संचालित किए जा रहे हैं।’’

रक्षा मंत्री ने कहा कि अब तक जम्मू एवं कश्मीर और लद्दाख क्षेत्र में 30,000 छात्रों को इस योजना से लाभ प्राप्त हुआ है और वर्तमान में इन योजनाओं के तहत 14,035 छात्र शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अब तक जम्मू एवं कश्मीर और लद्दाख संघ राज्य क्षेत्रों के लिए ऑपरेशन सद्भावना के तहत कुल 855 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

उन्होंने बताया, ‘‘ऑपरेशन सद्भावना निधि का उपयोग शिक्षा, मानव संसाधन व कौशल विकास, खेलकूद, स्वास्थ्य, राष्ट्रीय एकीकरण, अवसंरचना, पारिस्थितिकी और पर्यावरण के लिए किया जा रहा है।’’

उल्लेखनीय है कि ऑपरेशन सद्भावना के तहत जम्मू एवं कश्मीर और लद्दाख के योग्य उम्मीदवारों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाती है।

ब्रजेन्द्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Live Score Update: माउंट माउंगानुई में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Key Players To Watch Out: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच पहले टी20 में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\