एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | भारत में कोविड-19 के 42,909 नए मामले, 380 और लोगों ने जान गंवाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में एक दिन में कोविड-19 के 42,909 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,27,37,939 हो गई। वहीं, लगातार छठे दिन उपचाराधीन मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

देश की खबरें | भारत में कोविड-19 के 42,909 नए मामले, 380 और लोगों ने जान गंवाई

नयी दिल्ली, 30 अगस्त भारत में एक दिन में कोविड-19 के 42,909 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,27,37,939 हो गई। वहीं, लगातार छठे दिन उपचाराधीन मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 380 और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,38,210 हो गई। देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 3,76,324 हो गई है, जो कुल मामलों का 1.15 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कुल 7,766 की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.51 प्रतिशत है।

आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 52,01,46,525 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 14,19,990 नमूनों की जांच रविवार को की गई। दैनिक संक्रमण दर 3.02 प्रतिशत है, जो पिछले 35 दिन से तीन प्रतिशत से कम है। वहीं, साप्ताहिक संक्रमण दर 2.41 प्रतिशत है, जो पिछले 65 दिन से तीन प्रतिशत से कम है। देश में अभी तक कुल 3,19,23,405 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है।

देश में बृहस्पतिवार सुबह तक कोविड-19 रोधी टीकों की कुल 63.43 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख के पार चले गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से जिन 380 लोगों की मौत हुई, उनमें से महाराष्ट्र के 131 और केरल के 75 लोग थे।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से अभी तक कुल 4,38,210 लोगों की मौत हई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 1,37,157 लोग, कर्नाटक के 37,278 लोग, तमिलनाडु के 34,878 लोग, दिल्ली के 25,080 लोग, उत्तर प्रदेश के 22,818 लोग, केरल के 20,541 लोग और पश्चित बंगाल के 18,423 लोग थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 30, 2021 11:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).