राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 422 नए पॉजिटिव मामले आए सामनें, कुल संक्रमितों का आकड़ा पहुंचा 49,418
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से और छह लोगों की मौत होने से मरने वालों की कुल संख्या शुक्रवार सुबह तक 763 हो गयी। इसके साथ ही राज्य में संक्रमण के 422 नये मामले सामने आने से इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 49,418 हो गयी जिनमें से 13,469 रोगियों का उपचार चल रहा है।
जयपुर, 7 अगस्त: राजस्थान में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण से और छह लोगों की मौत होने से मरने वालों की कुल संख्या शुक्रवार सुबह तक 763 हो गयी. इसके साथ ही राज्य में संक्रमण के 422 नये मामले सामने आने से इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 49,418 हो गयी जिनमें से 13,469 रोगियों का उपचार चल रहा है.
एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे तक राज्य में छह और संक्रमितों को मौत हुई जिनमें भरतपुर में दो, नागौर में दो, धौलपुर में एक तथा भरतपुर में एक और संक्रमित की मौत हुई. इससे राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 763 हो गई है. केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 213 हो गयी है.
वहीं नये मामलों में अलवर में 164, जयपुर में 49, अजमेर में 45, सिरोही में 23, टोंक में 22 व नागौर में सामने आए 21 नये मामले शामिल हैं. राज्यभर में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 07, 2020 01:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

