देश की खबरें | यूक्रेन में फंसे मध्य प्रदेश के 454 में से 421 लोग वापस आए: गृह मंत्री
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश सरकार ने रविवार को कहा कि युद्ध प्रभावित यूक्रेन में फंसे प्रदेश के कुल 454 लोगों में से 421 अब तक वहां से सुरक्षित वापस आ चुके हैं।
भोपाल, छह मार्च मध्य प्रदेश सरकार ने रविवार को कहा कि युद्ध प्रभावित यूक्रेन में फंसे प्रदेश के कुल 454 लोगों में से 421 अब तक वहां से सुरक्षित वापस आ चुके हैं।
प्रदेश के गृह मंत्री और सरकार के प्रवक्ता नरोत्तम मिश्रा ने भोपाल में पत्रकारों से कहा कि मध्य प्रदेश के कुछ मूल निवासी यूक्रेन के रास्ते में हैं, जबकि अन्य जल्द ही यूक्रेन छोड़ देंगे।
मिश्रा ने कहा कि यूक्रेन में फंसे मध्य प्रदेश के कुल 454 लोगों में से 421 लोग सुरक्षित अपने गृह राज्य लौट आए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कुछ लोग अभी रास्ते में हैं, जबकि अन्य घर लौटने के लिए यूक्रेन छोड़ने की प्रक्रिया में हैं।
उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के ऐसे सभी मूल निवासी जिनमें छात्र भी शामिल हैं, प्रदेश सरकार के संपर्क में है। मध्य प्रदेश सरकार ने पहले ही दिल्ली लौटने वाले छात्रों को मुफ्त भोजन, आवास और उसके बाद उन्हें उनके घरों तक पहुंचाने की व्यवस्था की है।
मध्य प्रदेश की मंत्रिपरिषद ने बृहस्पतिवार को ऑपरेशन गंगा शुरू करके यूक्रेन से भारतीय छात्रों को निकालने में मदद करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया था। मालूम हो कि 24 फरवरी से यूक्रेन का हवाई क्षेत्र बंद कर दिया गया है। इसलिए भारत, रोमानिया, हंगरी और पोलैंड जैसे यूक्रेन के पड़ोसी देशों से विशेष उड़ानें संचालित करके भारत अपने नागरिकों को निकाल रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)