देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 420 नए मामले, छह लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 420 नए मामले सामने आए जिससे प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2,50,429 हो गयी। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।
भोपाल, 14 जनवरी मध्यप्रदेश में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 420 नए मामले सामने आए जिससे प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2,50,429 हो गयी। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।
राज्य में पिछले 24 घंटे में इस बीमारी से आठ और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 3,740 हो गयी है।
मध्यप्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से इन्दौर में दो तथा भोपाल, खरगोन, बड़वानी, दमोह, राजगढ़ एवं मंदसौर में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’’
उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 914 मौत इंदौर में हुई हैं, जबकि भोपाल में 594, उज्जैन में 104, सागर में 149, जबलपुर में 247 एवं ग्वालियर में 214 लोगों की मौत हुई हैं। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’’
अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 54 नये मामले इंदौर में आये, जबकि भोपाल में 92 नये मामले सामने आये।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 2,50,429 संक्रमितों में से अब तक 2,39,581 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 7,108 मरीज़ों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।
उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को 598 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 14, 2021 09:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

