देश की खबरें | अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में संक्रमण के 42 नए मामले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोरोना वायरस संक्रमण के 42 नए मामले सामने आने के बाद यहां संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 5,331 हो गए हैं।
पोर्ट ब्लेयर, 18 अप्रैल अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोरोना वायरस संक्रमण के 42 नए मामले सामने आने के बाद यहां संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 5,331 हो गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण से एक और मरीज की मौत होने से कुल मृतक संख्या बढ़कर 64 हो गई है।
संक्रमण के नए मामलों में से 31 मामले संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की पहचान के क्रम में दक्षिण अंडमान जिले से सामने आए और हवाई अड्डे पर जांच के दौरान 11 नए मामले सामने आए।
अधिकारी ने बताया कि केन्द्र शासित क्षेत्र में 121 उपचाराधीन मामले हैं और सभी मरीज दक्षिण अंडमान जिले में हैं। अन्य दो जिलों उत्तर एवं मध्य अंडमान एवं निकोबार में एक भी उपचाराधीन मामला नहीं है।
उन्होंने बताया कि यहां अब तक 61,000 लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए टीका लग चुका है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2021 12:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

