देश की खबरें | देश में कोविड-19 के 41,965 नए मामले, 460 और लोगों की जान गई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में एक दिन में कोविड-19 के 41,965 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बुधवार को बढ़कर 3,28,10,845 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर अब 3,78,181 हो गई है।
नयी दिल्ली, एक सितम्बर भारत में एक दिन में कोविड-19 के 41,965 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बुधवार को बढ़कर 3,28,10,845 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर अब 3,78,181 हो गई है।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 460 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,39,020 हो गई। देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 3,78,181 हो गई है, जो कुल मामलों का 1.15 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मामलों में कुल 7,541 की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.51 प्रतिशत है।
आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 52,31,84,293 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 16,06,785 नमूनों की जांच मंगलवार को की गई। दैनिक संक्रमण दर 2.61 प्रतिशत है। वहीं, साप्ताहिक संक्रमण दर 2.58 प्रतिशत है, जो पिछले 68 दिन से तीन प्रतिशत से कम है। पिछले 66 दिन से 50 हजार से कम ही नए मामले सामने आ रहे हैं। देश में अभी तक कुल 3,19,93,644 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है।
मंत्रालय के अनुसार, मंगलवार को एक दिन में कोविड-19 रोधी टीकों की सर्वाधिक 1.33 करोड़ खुराक दी गई। देश में अभी तक टीकों की कुल 65.41 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।
देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख के पार चले गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।
आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में जिन 460 लोगों की संक्रमण से मौत हुई उनमें से केरल के 115 लोग और महाराष्ट्र के 104 लोग थे।
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से अभी तक कुल 4,39,020 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 1,37,313 लोग, कर्नाटक के 37,318 लोग, तमिलनाडु के 34,921 लोग, दिल्ली के 25,082 लोग, उत्तर प्रदेश के 22,823 लोग, केरल के 20,788 लोग और पश्चिम बंगाल के 18,447 लोग थे।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 01, 2021 11:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

